मध्य प्रदेश बीजेपी में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सुहास भगत की जगह अब हितानंद शर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हितानंद की नियुक्ति को मंजूरी दी है। हितानंद शर्मा की संघ और संगठन में अच्छी पकड़ है।
बीजेपी के राष्टीय महासचिव और कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति का आदेष जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नडडा ने हितानंद को मध्य्रपदेश बीजेपी का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले तक महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सुहास भगत के कंधों पर थी। पिछले दिनों ही उन्हें राष्टीय स्वयं सेवक संघ ने बौद्धिक कार्य में लगाया गया है। बीजेपी में आने से पहले हितानंद शर्मा विद्या भारती का काम देखते थे। साथ ही लंबे समय तक आरएसएस में काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



