मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों द्वारा तीन पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से शिवराज सरकार एक्शन मूड में आ गई है। इसी एक्शन के तहत पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद खान और उसके भाई नौशाद खान सहित दो अन्य आरोपियों का एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। खबरों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, आरोन क्षेत्र की पहाड़ियों में दो आरोपी छिपकर बैठे हैं। जिसके बाद इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपियों को ढेर कर दिया, हालांकि पुलिस ने अभी ढेर किए गए दो अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।
लाइसेंसी बंदूक रखता था आरोपी शहजाद
बता दें कि, गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह घरपकड़ कर रही थी जिसके लिए एक दर्जन से अधिक टीमों को छानबीन के लिए जंगलों में भेजा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी शहजाद ने ही पुलिस की टीम पर हमला किया था, उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी जिससे उसने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई थी। बता दें कि, इस घटना पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए थे।

जानिए क्या बोले आरोपी नौशाद के पिता
गुना के इस मामले में आरोपी नौशाद खान के पिता निसार खान ने बताया कि, आरोपी शहजाद खान की बेटी की शनिवार को शादी थी जिसमे घर के सभी सदस्यों ने देर रात तक नाच-गाना किया। उन्होंने बताया कि, इसके बाद करीब रात 10 बजे शहजाद अपने छोटे भाई नौशाद और कुछ अन्य साथियों के साथ जंगल में शिकार करने के लिए गया था, लेकिन तभी वहां पुलिस पहुंच गई और उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद शहजाद ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दी, जिसमे तीन की मौत हो गई।
यह था पूरा मामला
दरअसल शुक्रवार रात को गुना जिले के आरोन थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि, शहरोक गांव की पुलिया से आगे मौनवाड़ा के जंगल में शिकारियों द्वारा काले हिरण और मोर का शिकार किया गया है। इस पर थाने से एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीना सहित सात लोग दो चारपहिया और एक बाइक से जंगल की ओर रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल से आए दो-तीन शिकारियों को पकड़ लिया। लेकिन तभी पीछे से आए शिकारियों के अन्य साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था।

Download Android App
Download iOS App