केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।
अभियान 2003-2023 के तहत प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जो कभी बीमारु कहा जाता था वो अब बेमिसाल कहा जाता है। 20 साल में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और लॉ एंड ऑर्डर पर काम किया गया है। इस 20 साल में 10 साल डबल इंजन की सरकार को दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिल खोल कर मध्य प्रदेश को दिया है। अगला चुनाव बीमारू से बेमिसाल करने वाला चुनाव है। ”अमित शाह ने मध्य प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के तहत प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 20 साल स्वर्ण काल साबित हुए हैं। आत्म निर्भर मध्य प्रदेश की नींव डालने का काम 20 साल में हुआ है।
कांग्रेस पर अमित शाह ने साधा निशाना
बीजेपी की सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। ”वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपने 53 साल का हिसाब दे। मोदी जी को गरीब कल्याण का पुरोधा मानते हैं गरीब। श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ इस बात का जवाब दें। 2004 से 2014 तक मनमोहन सरकार ने एमपी को 1.98 लाख करोड़ दिया, जबकि मोदी सरकार ने 10 साल में ही 8.39करोड़ दे दिए। ”अमित शाह ने कहा, “पहले एमपी में बजट घाटे में था। जनता ने मोदी को झोलाभर कर वोट दिया है। पहले एमपी में जाते ही गाड़ी गड्ढ़े में गिकर जाती थी। जिन्हें आज तक हल का मालूम वो कमलनाथ एमएसपी की बात करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



