MP : शिवराज सिंह ने शराब के मामले में कमलनाथ सरकार को फिर घेरा

Summary :

इसके पहले राज्य सरकार की ओर से शराब उपदुकानें खोलने के निर्णय पर शिवराज सिंह ने कल मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की थी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लगातार दूसरे दिन शराब के मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर नजर आए। शिवराज सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘‘वो गांव गांव अब जाएंगे, शराब उपदुकान खुलवाएंगे। वो हर शहर के गली मोहल्ले जाएंगे, शराब उपदुकान बनवाएंगे। पीने का पानी पहुंचे न पहुंचे घरों में, वो हर घर बोतल जरुर पहुंचाएंगे। मध्यप्रदेश हमारा स्वर्णिम बने न बने, वो उसे मदिराप्रदेश बनाएंगे। 
इसके पहले राज्य सरकार की ओर से शराब उपदुकानें खोलने के निर्णय पर शिवराज सिंह ने कल मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की थी। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र के जरिए ही जवाब दिया और कहा कि जब राज्य में पंद्रह वर्षों तक बीजेपी की सरकार थी, उस समय शराब दुकानों की संख्या बढ़ने के बारे में आम लोगों को नहीं बताया गया। 


कमलनाथ ने तथ्यों के जरिए बताया कि पंद्रह वर्षों के दौरान राज्य में शराब दुकानों की संख्या बढ़। जबकि मौजूदा सरकार शराब दुकानों की संख्या नहीं बढ़ रही है। सरकार का दावा है कि नयी नीति से आबकारी संबंधी अपराधों पर नकेल भी लगेगी। 

कमलनाथ ने उत्तरप्रदेश का हवाला देते हुए पत्र में कहा कि वहां भी शराब की दुकानों की संख्या बढ़ है, तो क्या महिलाओं की सुरक्षा दाव पर लगी है। राज्य की शराब संबंधी नई नीति को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं में आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है।

Desk Team