MP की जनता से बोले शिवराज- चिंता मत करो टाइगर अभी जिंदा है

Summary :

NULL

मध्य प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन के साथ लगातार 15 वर्ष से चल रहा शिवराज सिंह का राज खत्म हो चुका है। विदाई समारोह में जब बुधवार को शिवराज सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे तो लोग भावुक हो गए। भावुक लोगो को देख शिवराज ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्यों, ‘टाइगर अभी जिंदा है।

शिवराज ने बुधनी विधानसभा के लोगों का शुक्रिया भी किया और बोले कि आपको चिंता करने कि कोई जरुरत नहीं है। आंख उठा कर कोई देखें तो अभी में यही हूँ विदाई कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी विधानसभा सीट से भी बड़ी तादाद में लोग मिलने के लिए आए।

आपको बता दें कि बुधवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नया बंगला अलॉट किया गया है। शिवराज का नया ठिकाना अब भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में बना बंगला होगा. इससे पहले ये बंगला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम अलॉट था। अभी इस बंगले में रेनोवेशन का काम चल रहा है।

Desk Team