किच्छा : जनपद में हुए मिट्टी तेल घोटाले की जांच की मांग को लेकर किच्छा विधायक ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला ने श्री रावत को बताया कि पिछले चार साल में लगभग लगभग 29 करोड की चोरी की आंशका है जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
प्रेस को जारी एक बयान में विधायक शुक्ला ने बताया कि उन्होने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंटकर उन्हे एक मांग पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में हर माह 3 लाख 19 हजार लीटर लगभग 60 लाख मूल्य का आता है, जो राज्य सरकार के माध्यम से जिला प्रशासन एंव जिला पूर्ति विभाग के माध्यम से सस्ता गल्ला बिक्रेताओं को दिया जाता है, पिछले चार वर्षो से उपभोक्ता से यह कहकर मिट्टी का तेल सस्ता गल्ला बिक्रेताओं द्धारा नही दिया जा गया है, एलपीजी लागू हो जाने के बाद अब डिपो पर मिट्टी का सस्ता तेल नही मिलेगा और जिले में एक भी उपभोक्ता को यह तेल नही मिला है जबकि सूचना अधिकार के तहत जिला प्रशासन द्धारा प्रत्येक माह केरोसिन की प्राप्ति एंव उसका वितरण की बात कही गई है।
जिला ऊधम सिह नगर में यह शिकायत मिली है कि उक्त मिट्टी का तेल सीधे ही पेट्रोल पम्पों एंव अन्य स्थानों पर विक्रय कर दिया गया तथा इस प्रकार 7.25 करोड प्रत्येक वर्ष के हिसाब से लगभग 29 करोड रूपये का गबन अकेले ऊधम सिंह नगर में हो चुका है। विधायक ने मुख्यमंत्री श्री रावत से इस मामले की जांच एसआईटी अथवा निष्पक्ष एंजेसी से कराने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



