अमृता फडणवीस का नवाब मलिक पर तीखा तंज, ‘बचाना है जमाई और काली कमाई’

Summary :

नवाब मलिक के इन हमलों का पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ट्वीट कर तीखा जवाब दिया है।

मुंबई ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के हमले की तोप रुकने का नाम ले रही। नवाब मलिक के इन हमलों का पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ट्वीट कर तीखा जवाब दिया है। अमृता ने एनसीपी नेता पर तंज कसते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ जमाई और काली कमाई को बचाने का है।  
अमृता ने ट्वीट करते हुए लिखा, बिगड़े नवाब ने-प्रेस कॉन्फ़्रेन्स पर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स, प्रेस कॉन्फ़्रेन्स पर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स, प्रेस कॉन्फ़्रेन्स पर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स बुलाई- लेकिन हर बार झूठ और मक्कारी की ही बाते हमे सुनाई, लक्ष्य इनका एक ही है, मेरे भई-बचाना है इन्हें अपना जमाई और काली कमाई!


अमृता से पहले देवेंद्र फडणवीस ने भी नवाब मलिक को लेकर कहा था कि वह अपने दामाद के फंसने पर बेचैन हैं और उसके चलते ही आरोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि क्रूज ड्रग्स को लेकर एनसीपी नेता नवाब मलिक मुंबई एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े पर हमलावर है। मलिक ने ड्रग्स को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवेंद्र फडणवीस और एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े पर निजी तौर पर हमले किए हैं। 

Desk Team