मुंबई के बांद्रा में MTNL की 9 मंजिला ईमारत में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। आग के दौरान इमारत में तकरीबन 100 लोग फंस गए थे, जिन्हे सुरक्षित बचा लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह इमारत नौ मंजिला है और आग मुख्य रूप से तीसरे और चौथे मंजिल पर लगी हुई है। एमटीएनएल की इमारत में अपराह्न 3:00 बजे आग लग गई थी। यह इमारत उपनगरीय बांद्रा में स्थित है और यह दमकल सेवा केंद्र के पास ही स्थित है।

उन्होंने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे। इनमें से ज्यादातर एमटीएनएल के कर्मचारी हैं। अधिकारी ने बताया कि दमकल के 14 वाहन और एक रोबोट वाहन और एक एम्बुलेस समेत अन्य उपकरण आग को बुझाने के काम में लगाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



