Mumbai Fruit Vendors Using Rat Poison: मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके से फलों की बिक्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला सामने आया है। जिसने सड़क किनारे मिलने वाले खाने-पीने के सामान की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यहां कुछ विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर, उन्हें बाजार में बेच रहे थे। फलों पर चूहे मारने का खतरनाक जहर लगते हुए विक्रेता कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्टॉल को सील कर दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Caught On Camera Moment: इस वायरल वीडियो से खुली पोल

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फल बेचने वाला केले पर क्रीम जैसा कोई कैमिकल लगा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय नागरिक कुणाल सालुंके ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दो फल विक्रेता चूहों से बचाने के नाम पर फलों में जहरीला पदार्थ लगा रहे हैं। बताया गया कि यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसकी फुटेज सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी गई।
फल के साथ लोग जहर खा रहे थे!
बिल्कुल जहर!! मुंबई में 2 फल विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग फल के ऊपर, चूहे मारने की दवा का लेप लगा रहे थे।
शायद इसलिए कि फल, चूहे ना खा जाएं। या फिर किसी अन्य वजह से।pic.twitter.com/s7DIyvgW1h— Abhishek Anand (@TweetAbhishekA) February 25, 2026
Vendors Apply Rat Poison To Fruits: दो फल विक्रेता गिरफ्तार

मलाड पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने 42 साल के मनोज संगमलाल केसरवानी और 25 साल के राहुल सदानलाल केसरवानी को गिरफ्तार किया है, जो मलाड वेस्ट के राजनपाड़ा इलाके के रहते हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे फलों को चूहों से बचाने के लिए उन पर चूहे मारने की दवा लगाते थे। हालांकि, पुलिस अधिकारीयों ने कहा कि ऐसा करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि लोगों कि सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक है।
Mumbai’s Malad West Area: ‘खाद्य पदार्थों के साथ इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी…’

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनके स्टॉल को भी सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों के साथ इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Zero Civic Sense ! नोएडा सेक्टर-33 Flower Show में मची लूटपाट, गमले और फूल लेकर भागे लोग





















