गजब की फैमली! जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से रचाई शादी, अनोखी शादी का Video Viral

Summary :

twin brothers marry twin sisters in Telangana: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के तडवाई मंडल स्थित डेमी कलां गांव में एक ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह कोई आम शादी नहीं थी, बल्कि यहां जुड़वां भाइयों की शादी जुड़वां बहनों से हुई। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांववाले और रिश्तेदार पहुंचे और इस खास पल के गवाह बने। अब इस अनोखी शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। twin brothers marry twin sisters: विजय-विनय और कीर्तना-कीर्ति बने जीवनसाथी बता दें कि…

twin brothers marry twin sisters in Telangana: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के तडवाई मंडल स्थित डेमी कलां गांव में एक ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह कोई आम शादी नहीं थी, बल्कि यहां जुड़वां भाइयों की शादी जुड़वां बहनों से हुई। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांववाले और रिश्तेदार पहुंचे और इस खास पल के गवाह बने। अब इस अनोखी शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं।

twin brothers marry twin sisters: विजय-विनय और कीर्तना-कीर्ति बने जीवनसाथी

बता दें कि डेमी कलां गांव के जुड़वां भाई विजय और विनय की शादी जुड़वां बहनें कीर्तना और कीर्ति के साथ संपन्न हुई। दोनों भाई एक जैसे दिखते हैं, वहीं दोनों बहनें भी बिल्कुल एक समान ही दिखती हैं। जब चारों एक साथ शादी के मंडप में बैठे, तो वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान और खुश हो गए। शादी की रस्में एक ही समय पर पूरी की गईं, जिससे यह पल और भी खास बन गया।

Kamareddy twin wedding: गांववालों में खुशी और उत्साह का माहौल

इस अनोखी शादी को लेकर गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। गांववालों ने कहा कि इस तरह की शादी बहुत दुर्लभ होती है और इसे अपनी आंखों से देखना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कई लोगों ने इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए, जो अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

twin brothers marry twin sisters in Telangana: जुड़वां दिवस पर खास बना यह विवाह

यह शादी जुड़वां दिवस के अवसर पर आयोजित की गई, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया। एक जैसे दिखने वाले दूल्हा-दुल्हन को एक साथ जीवन की नई शुरुआत करते देख हर कोई भावुक और खुश नजर आया। यह अनोखी शादी लंबे समय तक लोगों की यादों में बनी रहेगी और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ALSO READ: Lucknow: बेटे ने गुस्से में आकर पिता को मारी गोली, शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया; घटना से फैली सनसनी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।