Coconut Oil से लेकर नीम की दातुन तक! यहां देखें दांतों का पीलापन दूर करने के 4 Best Home Remedies

Summary :

Teeth Whitening Home Remedies: दांत हमारे शरीर के हि‍स्‍से का वो अंग होते हैं, जो हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। लेक‍िन अगर ये पीले पड़ जाएं तो खुलकर मुस्‍कुराना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, सही से ब्रश न करने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। अगर इस समस्‍या से समय रहते नि‍जात नहीं मिली तो इससे आपका ओरल हेल्‍थ बिगड़ सकता है। आप क‍िसी के सामने ठीक से हंसने में भी ह‍िचकिचाएंगे। हालांक‍ि इससे छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं है क‍ि आप हजारों खर्च करें। आप Teeth Whitening Home Remedies अपनाकर भी अपने दांतों को…

Teeth Whitening Home Remedies: दांत हमारे शरीर के हि‍स्‍से का वो अंग होते हैं, जो हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। लेक‍िन अगर ये पीले पड़ जाएं तो खुलकर मुस्‍कुराना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, सही से ब्रश न करने के कारण दांत पीले हो जाते हैं। अगर इस समस्‍या से समय रहते नि‍जात नहीं मिली तो इससे आपका ओरल हेल्‍थ बिगड़ सकता है। आप क‍िसी के सामने ठीक से हंसने में भी ह‍िचकिचाएंगे।

हालांक‍ि इससे छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं है क‍ि आप हजारों खर्च करें। आप Teeth Whitening Home Remedies अपनाकर भी अपने दांतों को खूबसूरत बना सकते हैं। ऐसा करने से आपके दांत चमकदार तो बनेंगे ही, साथ ही उन्‍हें मजबूती भी मि‍लेगी। आइए जानते हैं, How to Clean Yellow Teeth at Home के बारे में।

Teeth Whitening Home Remedies: दांतों को चमकदार बनाने के घरेलू उपाय

1. नार‍ियल का तेल दांतों को बनाएगा सफेद

how to whiten yellow teeth
how to whiten yellow teeth (Source: social media)

नारियल का तेल त्‍वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं ये दांतों काे चमकदार बनाने में भी मदद करता है। आप रोजाना नार‍ियल से तेल से दांतों की माल‍िश करें। इससे दांतों का पीलापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा। इसके साथ ही ये तेल दांतों काे सड़ने से भी बचाता है।

2. सरसों के तेल के साथ सेंधा नमक करें ट्राई

how to get white teeth
how to get white teeth (Source: social media)

अगर आप दांतों के पीलेपन की समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो आपको सरसों का तेल और सेंधा नमक जरूर ट्राई करना चाह‍िए। दरअसल ये दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करते हैं। क्‍याेंक‍ि सेंधा नमक एंटीबैक्टीरियल गुण, आयोडीन, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, क्लोराइड जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो दांतों की सफाई करने में लाभकारी होता है। आप इसका इस्‍तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

3. नींबू और बेकिंग सोडा

Teeth Whitening Home Remedies
Teeth Whitening Home Remedies (Source: social media)

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो दांतों के साथ साथ चेहरे को भी न‍िखारने का काम करता है। अगर आप नींबू के रस में चुटकी भर बेक‍िंग सोडा मिलाकर दांतों की सफाई करेंगे हैं, तो आपको कुछ ही द‍िनों में फर्क देखने को मिलेगा। आप ब्रश की मदद से दांतों की सफाई कर सकते हैं। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि इसका इस्‍तेमाल हफ्ते में दाे से तीन बार ही करें।

4. नीम की दातुन

How to Clean Yellow Teeth at Home
How to Clean Yellow Teeth at Home

नीम से हमारे शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं, वहीं नीम का दातुन भी क‍िसी मामले में कम नहीं है। आपने गांव के लोगों को आज भी नीम की दातुन से मंजन करते देखा होगा। दरअसल नीम की दातुन दांतों को सफेदी प्रदान करने में मदद करते हैं और उन्‍हें मजबूत भी बनाते हैं।

पीले दांत इन बीमारियों का देते हैं संकेत

  • जिंजीवाइटिस
  • कैंकर सोर्स
  • ल‍िवर से जुड़ी बीमारी
  • कैल्शियम की कमी

Also Read: Acne और Tanning से छुटकारा पाने के लिए रूटीन में शामिल करें दही, यहां देखें 10 जबरदस्त Benefits

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।