Shocking ! घर बैठने, काम व शादी न करने के तानों से परेशान हो कर 2 बेटियों ने रात में काटा पिता का गला

Summary :

Muzaffarnagar Daughters Killed Father : Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर से रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना घटी है, जहां 2 बेटियों ने मिल कर अपने पिता का गले रेत कर हत्या कर दी। मामला थाना भोपा क्षेत्र के मोरना गांव की है, 2 बेटियों ने अपने पिता की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. बता दें इस मामले में पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर ही इस हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपी बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें परिवार दलित समाज से है। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोरना गांव…

Muzaffarnagar Daughters Killed Father : Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर से रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना घटी है, जहां 2 बेटियों ने मिल कर अपने पिता का गले रेत कर हत्या कर दी। मामला थाना भोपा क्षेत्र के मोरना गांव की है, 2 बेटियों ने अपने पिता की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी.

बता दें इस मामले में पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर ही इस हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपी बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें परिवार दलित समाज से है। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोरना गांव में 60 वर्षीय दलित किसान राम प्रसाद की उनके घर में खून से लथपथ लाश मिली है. मृतक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था और पेट पर भी चोट के निशान थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण, सीओ भोपा और एसओजी की टीमों ने फील्ड यूनिट के साथ मौके का मुआयना किया.

Muzaffarnagar Daughters Killed Father : कैसे दिया वारदात को अंजाम

Muzaffarnagar Father Killed Two Daughters
Muzaffarnagar Daughters Killed Father (source : social media)

बता दें दोनों बेटियां पारिवारिक मतभेदों के चलते पिता से नाराज चल रही थीं। वारदात वाली रात बेटियों ने एक बार फिर पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर उन्होंने सोते हुए पिता पर चाकू से हमला कर दिया. हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने खून से सने कपड़े और आला-कत्ल (चाकू) को एक पोटली में बांधकर भूसे के ढेर में छिपा दिया था.

वारदात वाली रात बेटियों ने एक बार फिर पिता और बेटियों में इन मतभेदों पर चर्चा हुई, लेकिन मतभेद सुलझते ना देख आवेश में आकर उन्होंने सोते हुए पिता पर चाकू से हमला कर दिया. हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने खून से सने कपड़े और आला-कत्ल (चाकू) को एक पोटली में बांधकर भूसे के ढेर में छिपा दिया था.

Muzaffarnagar Murder Case: क्या वजह थी कत्ल की ?

Muzaffarnagar Father Killed Two Daughters
Muzaffarnagar Daughters Killed Father (source : social media)

पुलिस की पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई, वह चौंकाने वाली है। दरअसल, गिरफ्तार बड़ी बेटी कोमल (32 वर्ष) और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन ने इस हत्या को लेकर अपना जुल्म कबूल कर लिया है. हत्या के पीछे की मुख्य वजह पिता का व्यवहार और सामाजिक ताने बताए जा रहे हैं. बेटियों का आरोप है कि उनका पिता बेटा और बेटियों में भेदभाव करता था.

पिता अक्सर उन्हें घर बैठने, शादी न होने और काम न करने को लेकर ‘तंज’ कसते थे. वे कहते थे कि तुम्हारी वजह से समाज में बदनामी हो रही है. इन तानों से परेशान होकर दोनों बहनों ने पिछले 2 दिनों से पिता को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी.

UP Crime News: पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Muzaffarnagar Father Killed Two Daughters
Muzaffarnagar Daughters Killed Father (source : social media)

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई की. शक के आधार पर बेटियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं.”

यह भी पढ़ें – लाल बारादरी में नमाज पढ़ने और नारेबाजी करने वाले 13 छात्रों को पुलिस का नोटिस, 50 हजार का मुचलका और भारी जमानत का आदेश

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।