Do Deewane Shehar Mein ने Assi को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Summary :

Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4: 20 फरवरी के दिन थिएटर में दो फिल्मों का क्लैश देखने को मिला, पहली दो दीवाने शहर में और दूसरी अस्सी. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर रोमांटिक ड्रामा का मुकाबला तापसी पन्नू की इंटेंस कोर्टरूम फिल्म के साथ होना कई मायनों में इनकी कमाई पर असर डालता दिखाई दे रहा है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिलहाल दो दीवाने शहर में तापसी की अस्सी से आगे चल रही है. तो चलिए एक नजर डालते है…

Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4: 20 फरवरी के दिन थिएटर में दो फिल्मों का क्लैश देखने को मिला, पहली दो दीवाने शहर में और दूसरी अस्सी. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर रोमांटिक ड्रामा का मुकाबला तापसी पन्नू की इंटेंस कोर्टरूम फिल्म के साथ होना कई मायनों में इनकी कमाई पर असर डालता दिखाई दे रहा है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिलहाल दो दीवाने शहर में तापसी की अस्सी से आगे चल रही है. तो चलिए एक नजर डालते है इन दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर.

Do Deewane Shehar Mei Box Office Collection: दो दीवाने सहर में 4 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4
Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4 (Source: Social Media)

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर दो दीवाने सहर में रवि उदयवार द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा है. संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस, ये फिल्म प्यार, पहचान और इमोशनल ग्रोथ की थीम पर बेस्ड है. जिसमें दो लोगों की इन्सिक्योरिटीज को दिखाया गया है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है, हालांकि मेकर्स जैसा सोच रहे थे वैसा नहीं हो पाया है.

Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4
Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4 (Source: Social Media)

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ से थिएटर में अपनी शुरुआत की थी. फिर वीकेंड में इसने थोड़ी तेजी दिखाई. जहां शनिवार को फिल्म ने 20 फीसदी के उछाल के साथ 1.5 करोड़ कमाए तो रविवार को इसने 3.33 फीसदी की मंदी के साथ 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दो दीवाने सहर में ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 0.65 करोड़ कमाए हैं. इसके बाद इस फिल्म की 4 दिनों की टोटल कमाई अब 4.85 करोड़ रुपये हो गई है.

Assi Box Office Collection: अस्सी ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4
Assi vs Do Deewane Shehar Mein BO Collection Day 4 (Source: Social Media)

अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू एक बार फिर से साथ आए हैं, उनकी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी एक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. हालांकि, भरोसेमंद जोड़ी के बावजूद फिल्म को टिकट काउंटर पर ज़्यादा कमाई करने में मुश्किल हो रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, अस्सी ने पहले दिन 1 करोड़ से ओपनिंग की की. इसके बाद वीकेंड में फिल्म ने थोड़ा सुधार दिखाया और इसने शनिवार को 1.6 करोड़ और रविवार को भी 1.6 करोड़ कमाए, इसके साथ, 3 दिन के ओपनिंग वीकेंड का टोटल 4.2 करोड़ हो गया. अब अपने पहले वीकडे टेस्ट का सामना करते हुए इसके कलेक्शन के नंबर फिर से कम हो गए हैं.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की 4 दिनों की कुल कमाई अब 4.95 करोड़ रुपये हो गई है. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इन दोनों में से कौन सी फिल्म ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब हो पाएगी.

Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।