Lucknow University Namaz Row: लखनऊ यूनिवर्सिटी की लाल बारादरी में नमाज पढ़ने और विरोध प्रदर्शन मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ कमिश्नरेट के कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के 13 छात्रों को लाल बारादरी के पास नमाज पढ़ने और नारेबाजी करने के आरोप में नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उन्हें ₹50,000 का निजी मुचलका और जमानत भरने का आदेश दिया गया है। थाना हसनगंज पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, इन छात्रों ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को बाधित किया और सार्वजानिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि कर शांति भंग की।
नमाज़ और प्रदर्शन से तनाव की आशंका- प्रशासन

पुलिस की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि इन छात्रों ने लाल बारादरी के पास नमाज पढ़ने का प्रयास किया और कैंटीन के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपों के मुताबिक, इन गतिविधियों से न सिर्फ यूनिवर्सिटी परिसर का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ, बल्कि वहां चल रहे निर्माण कार्यों में भी बाधा डाली। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के कृत्य से छात्रों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे भविष्य में बड़ी घटना होने की संभावना है
50,000 का निजी मुचलका भरना होगा
सहायक पुलिस आयुक्त (महानगर) ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़ी शर्तें रखी हैं। सभी 13 छात्रों को ₹50,000 का निजी मुचलका भरने को कहा गया है। इसके साथ ही हर छात्र को ₹50,000-₹50,000 की राशि के दो जमानतदार भी प्रस्तुत करने होंगे। यह आदेश एक वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेगा, ताकि छात्र दोबारा ऐसी गतिविधि में शामिल न हो जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े।
Lal Baradari Mosque Sealing: नमाज पढ़ने वाले गेट को किया सील

आपको बता दें कि रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित लाल बारादरी में नमाज पढ़ने वाले गेट को सील कर दिया गया। निर्माण कार्य के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसके विरोध में छात्रों ने व्यापक प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग लाल बारादरी के सामने इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने परिसर में ही खुले में नमाज पढ़ी और रोजा खोला।
Lucknow University Controversy: 13 छात्रों के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही
लाल बारादरी में नमाज पढ़ें को लेकर शुरू हुआ ये विवाद अब क़ानूनी प्रक्रिया के दायरे में आ गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस बल लगातार परिसर में निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। छात्रों को स्पष्ट सन्देश दिया गया है कि मर्यादा और सार्वजनिक व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल, सभी 13 छात्रों के खिलाफ आगे की प्रशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App




