मुंबई से भी एक दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है।एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर के ऊपर तेजाब फेंक दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब महिला पानी की टंकी भरने के लिए उठी थी। इसी दौरान आरोपी बाहर से आया और पार्टनर के ऊपर तेजाब फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उसकी पहचान महेश पुजारी के रूप में की गई है।आरोपी 62 साल का है जबकि उसकी लिव-इन पार्टनर 54 साल की है। दोनों कल्बादेवी के पास एक चाल में रहते हैं। पीड़िता और आरोपी पिछले 25 साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच में विवाद रहने लगा था।महिला आरोपी पर घर से जाने का दबाव बना रही थी। दो दिन से आरोपी बाहर ही रह रहा था। शुक्रवार को उसने महिला पर घात लगाकर हमला कर दिया।
आरोपी ने अपनी प्रेमिका पर फेका एसिड
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (ए), 307, 504, 506 के तहत हत्या के प्रयास, तेजाब से गंभीर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



