मुंबई पुलिस ने गुजरात में मादक पदार्थ मेफेड्रोन बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ करते हुये 500 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है जिसकी कीमत 1026 करोड़ रुपये आंकी गयी है । पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।
गुजरात के अंकलेश्वर शहर के एक निर्माण इकाई
मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) की वर्ली शाखा ने गुजरात के अंकलेश्वर शहर के एक निर्माण इकाई पर 13 अगस्त को छापेमारी की और वहां से 513 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग जब्त किया। उन्होंने बताया कि एएनसी के दल ने निर्माण इकाई के मालिक गिरिराज दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरिराज रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर है ।


Download Android App
Download iOS App



