मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा गया है कि 26/11 के तरह ही मुंबई में हमले किए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से व्हा्टसएप के जरिए भेजा गया
धमकी में कहा गया है कि भारी हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी चरमपंथी मुंबई शहर में कई विस्फोटों को अंजाम देंगे। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार को खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए।
नाव पर कोई मौजूद नहीं था। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) मामले की जांच कर रही है
महाराष्ट्र में दो दिन पहले ही, गुरुवार को रायगढ़ जिले में दो ‘संदिग्ध’ नावें मिली थीं। एक नाव हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली, जिसमें नेपच्यून समुद्री सुरक्षा बॉक्स में गोला-बारूद और विस्फोटक के साथ 3 एके-47 राइफलें मिलीं, जबकि दूसरी नाव भरन खोल किनारे के पास मिली, जिसमें एक लाइफ जैकेट और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



