मुंबई : कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देश भर में चल रहे बंद के बीच यहां के करीब नवी मुंबई के पनवेल में तीन लोगों को सोमवार को बीयर की 35 बोतलों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने आरोपियों की पहचान शगीर छोटू खान (29), शिवा हनुमंता गौदपास (22) और उबैद शकूर शेख (24) के तौर पर की है। यह लोग यहां कुर्ला और गोवंडी के रहने वाले हैं।
पनवेल सिटी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार लांडगे ने कहा, “बीयर की बोतल और उनकी कार जब्त कर ली गई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज करने और नोटिस जारी किया गया जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया।”


Download Android App
Download iOS App



