लुधियाना : कोरोना वायरस की नामुराद बीमारी के कहर के मध्यनजर बीते कई दिनों से बंद पड़े बैंकों के कारण जनता को आ रही दिक्कतों पर ध्यान रखते हुए पंजाब सरकार ने कर्फ्यू के बावजूद सोमवार को बैंक खुले रखने का फैसला लिया। इसका पता चलते ही लोगों की लंबी-लंबी लाइनें बैंक और एटीएम पर लगने लगी। जिन लोगों ने आज रुपये निकालने में सफलता हासिल की उनके चेहरों पर काफी राहत देखी गई।
लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए अलग-अलग इलाकों से संबंधित पुलिस अधिकारी मोके पर पहुंचे और लोगों को सोशल डिसटेंस बनाए रखने की हिदायतें दी। इसी के साथ ही बैंक कर्मचारियों ने भी घोषित समय अवधि पर बैकों पर पहुंचकर अपना दिनचर्या कार्य शुरू किया। बैंक कर्मचारी पूरी एहतियात रख रहे थे और बैंकों में दाखिल होनेे वालों के हाथों को सेनेटाइजर से साफ करवाएं जा रहे थे।
लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में सोमवार को बैंकों एवं एटीएम खुलने के बाद पैसा निकालने को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसे संभालने के लिए पुलिस कर्मचारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। कई स्थानों पर तो दूरी बनाना भूल लोग भीड़ में इकठ्ठे हो गए तो कुछेक स्थानों पर लाइनों में खड़े मिले।
स्मरण रहे कि कैप्टन सरकार ने 30 और 31 मार्च को राज्यभर में बैंक खुले रखने के आदेश दिए हैं। तीन अप्रैल से रोटेशन के आधार पर बैंकों की सभी ब्रांचें हफ्ते में दो दिन के लिए खुला करेंगी। राज्य के गृह विभाग ने सभी बैंकों को एडवाइजरी जारी की है। राज्य के सभी जिला उपायुक्तों और यूटी चंडीगढ़ प्रशासन को बैंकों के स्टाफ को कर्फ्यू में ढील देने के लिए मदद करने के लिए कहा गया है। फैसले के अनुसार सभी बैंक ब्रांचें, एटीएम, बैकिंग कॉरेसपॉन्डेंट, नकदी ले जाने वाली एजेंसियां, बैंकों को आइटी और इंजीनियरिंग सहायता देने वाले 30 व 31 मार्च को काम करेंगे। 31 मार्च को सभी सरकारी चेकों को विशेष मंजूरी दी जाएगी।
– सुनीलराय कामरेड ,रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



