दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इस बीच, स्पेन में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 812 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
स्पेन में सोमवार तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 85,200 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में ही 6000 से अधिक नए मामलों का पता चला है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 61,000 मामलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई और इनमें 5200 लोगों की हालत गंभीर है जबकि 16,800 लोगों के स्वास्थ्य में अब तक सुधार हुआ है।
इस बीच, स्वास्थ्य आपदा केंद्र के निदेशक फरनांडो सिमोन में रविवार की शाम को कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने पर जांच की गई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और अब घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं।


Download Android App
Download iOS App



