मुंबई : महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को सुबह की सैर पर निकले तीन किशोर छात्रों की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने तड़के तीनों युवकों को जियोराई तहसील की गढ़ी में पड़े हुए देखा। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों युवकों ने अस्पताल के रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनकी पहचान सुनील धोटे (19), तुकाराम यमगर (18) और अभिषेक जाधव (15) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के हवाले से अधिकारी ने बताया कि तीनों युवक सुबह की सैर के लिए निकले थे। पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



