राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ। कोविंद ने दीक्षित के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक शख्सियत श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ जिसके लिये उन्हें याद किया जाएगा।” दीक्षित (81) का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। शीला जी सफल और लोकप्रिय नेता थीं जिनके लिए सभी के हृदय में आदर था।’’


Download Android App
Download iOS App



