मुंबई : CSMT स्टेशन पर ‘बफर’ से टकराई ट्रेन

Summary :

मध्य रेलवे की एक उपनगरीय ट्रेन शुक्रवार को मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के अंत में ‘बफर’ से टकरा गई।

मध्य रेलवे की एक उपनगरीय ट्रेन शुक्रवार को मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के अंत में ‘बफर’ से टकरा गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब ढाई बजे हुई। यात्रियों को चोटें आने की कोई खबर नहीं है। 
अधिकारी ने कहा, ‘‘ट्रेन की गति कम थी क्योंकि उसे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रुकना था। वह ‘बफर’ से मामूली सी टकराई। इस कारण घटना का थोड़ा सा असर हुआ। रेलवे के कुछ उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।’’ उन्होंने कहा कि ट्रेनों के समय पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ा और अधिकारी यह देखेंगे कि इस घटना की जांच की जरूरत है या नहीं। 

Desk Team