कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में ‘पोस्ट-पेड’ उपभोक्ताओं के लिए ‘इनकमिंग’ मोबाइल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले में राज्य के सभी ‘पोस्ट-पेड’ बीएसएनएल, जियो और वोडाफोन उपभोक्ताओं को फैसले का लाभ मिलेगा।
अधिकारियों के अनुसार ‘आडटगोइंग’ मोबाइल सेवाओं की अनुमति देने में तकनीकी मुद्दा है और समस्या से निपटने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि ‘प्री-पेड’ उपभेक्ताओं के लिए सेवाएं अभी नहीं खोली गई हैं।
जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के पांच अगस्त के फैसले के बाद राज्य में लैंडलाइन, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य प्रशासन संचार प्रणाली को धीरे-धीरे खोल रहा है और घाटी में 96 में से 46 लैंडलाइन सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



