गोवा राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना माहमारी की वजह से पणजी नगर निगम, 11 नगरपालिका परिषदों के चुनाव और विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए होने वाले उपचुनाव तीन महीने के लिए स्थगित कर दिए हैं। इससे पहले, ये चुनाव पिछले साल 18 अक्टूबर को होने थे, लेकिन आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया था।
आयोग ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि 11 नगर पालिका परिषदों के चुनाव, पणजी शहर के निगम चुनाव, विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्डों के लिए उपचुनाव, और नावलिम (दक्षिण गोवा) जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव अप्रैल 2021 तक तीन महीने के लिए या आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव की अगली तारीख तक के लिए स्थगित किए जाते हैं।
विज्ञप्ति ने यह नहीं बताया गया कि चुनाव स्थगित करने का कारण क्या है। तटवर्ती राज्य में 12 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम है। गोवा में 11 नगर पालिका परिषद का कार्यकाल चार नवंबर, 2020 को पूरा हो गया था, जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने इन निकायों के लिए प्रशासक नियुक्त किए थे।


Download Android App
Download iOS App



