पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच ‘रोड शो’ किया। फोआरा मोड़ और गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के बीच एक किलोमीटर तक के मार्ग पर विशेष रूप से सजाए गए एक वाहन के ऊपर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य के साथ खड़े नड्डा ने उत्साही समर्थकों पर गेंदा के फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं और हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।

लोगों ने अपनी छतों एवं बालकनी से ‘रोड शो’ देखा। वे अपने मोबाइल फोन पर ‘रोड शो’ का वीडियो बनाते नजर आए। सड़कों पर जगह-जगह भाजपा के झंडे और बैनर लगे नजर आए। यह काफिला तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों से निकला। पार्टी के झंडे लहराते हुए भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’, ‘नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘ जे पी नड्डा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। उन्होंने लदा जिले में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) का दौरा किया।
विधानसभा चुनावों से पहले एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे नड्डा को शीर्ष अधिकारियों ने संस्थान के कामकाज से अवगत कराया, जो उपोष्ण बागवानी के सतत उत्पादकता, गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शोध करता है। नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसकी प्रगति में नरेन्द्र मोदी सरकार निश्चित तौर पर हर तरह से सहयोग करेगी।’’ नड्डा ने कहा कि संस्थान के करीब 20 मिनट के दौरे में उन्होंने बागवानी विकास के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों को देखा।


Download Android App
Download iOS App



