BJP कार्यकर्ताओं को नड्डा का निर्देश, कहा-प्रशासन और जनता के बीच बने सेतु

Summary :

जेपी नड्डा ने कहा, “आने वाले दिनों में प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करें। और उनकी हर जरूरत को पूरा करने एवं उनको आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराकर जागरूक करने का काम करें।”

कोरोना संकट के बीच बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया की वह लोगों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करवाएं। 
जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा असम के विधायकों के साथ कोरोना संक्रमण पर जारी दिशा-निर्देशों को लेकर चर्चा की। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि चाहे कहीं गाड़ी से जाना हो या कोई और बात हो…सभी चीजों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, उन्हें पढ़े और ‘रोल मॉडल’ बने। 

कर्नाटक में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर CRPF का जवान गिरफ्तार, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने पार्टी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सावधान रहें एवं सभी से संवाद बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से अव्यवहारिक मांग नहीं करें। नड्डा ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करें। जनता की हर जरूरत को पूरा करने एवं उनको आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराकर जागरूक करने का काम करें।’’ 
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति के अपने काम को जारी रखते हुए जनता से संवाद और उन्हें समझाने का काम भी महत्वपूर्ण है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमें लम्बी लड़ाई की तैयारी रखनी है। हमें क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों का भी ध्यान रखना है। 

Desk Team