प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मिजोरम और मेघालय की यात्रा करेंगे तथा वहां जनसभाएं संबोधित करेंगे एवं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मिजोरम के राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी डेविड एल पचाउ ने बताया कि प्रधानमंत्री कल सुबह एजल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और एक पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
उसके बाद वह शिलांग जायेंगे। पूर्व खासी पहाड़ के उपायुक्त पी एस डखार ने बताया कि मोदी करीब एक बजे उपरी शिलांग हेलीपैड पर पहुंच सकते हैं।
वह एक रैली को संबोधित करेंगे, पार्टी कार्यालय के खुलने की घोषणा करेंगे तथा शिलांग तुरा राष्ट्रीय राजमार्ग की पट्टिका का अनावरण करेंगे। जिले के पुलिस अधीक्षक डेविस मराक ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर शिलांग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। भाजपा नेता भसाई खोंगवीर ने बताया कि कल रैली में मेघालय के विभिन्न हिस्सों के नेता शिरकत करेंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



