केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। तोमर ने कल यहां सीएए को लेकर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह बिल मुस्लिम विरोधी नहीं हैं, बल्कि संविधान में संशोधन कर यह निर्धारित कर देश में लंबे समय से रह रहे शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करना हैं। ताकि वे बेहतर तरीके से अपना जीवन गुजार सके। लेकिन इसको लेकर जनता को गुमराह कर देश को हिंसा में धकेला जा रहा है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनसंघ के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग को लेकर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। इसलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारत और कश्मीर के बीच अलगाव समाप्त करने का काम किया है।
कांग्रेस का JNU हिंसा को लेकर मोदी और शाह पर हमला, कहा- छात्रों में पैदा किया जा रहा है डर
उन्होंने कहा कि सीएए किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून ऐसे लोगों के खिलाफ है, जो भारत मे चोरी-छिपे घुसपैटियों के रूप में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएए शरणार्थियों को नागरिकता देने वाला कानून हैं, न कि उनकी नागरिकता छीनने वाला।


Download Android App
Download iOS App



