MP में लॉकडाउन की खबरों को नरोत्तम मिश्रा ने बताया निराधार, कहा-अभी कोई प्रस्ताव नहीं

Summary :

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया। इसके साथ ही अफवाहें भी जोर पकड़ने लगी हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया। इसके साथ ही बढ़ते संक्रमण की स्थिति और पूर्ण लॉकडाउन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी जोर पकड़ने लगी हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं है। 
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि, “प्रदेश में अभी कहीं भी, किसी भी स्तर पर लॉक डाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस बारे में सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरें पूरी तरह निराधार? और भ्रम फैलाने वाली हैं। इसी भ्रम के चलते मंडियों में किसानों की भीड़ बढ़ गई है। किसान बंधु धैर्य रखें उनकी उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।” 

इंदौर में नाइट कर्फ्यू तोड़ जमकर हुई शराब पार्टी और हर्ष फायर, 6 युवतियों समेत 16 गिरफ्तार

बताया गया है कि सोशल मीडिया पर लगाातर पूर्णबंदी की चर्चाओं का बाजार गर्म है, अफवाहें जोरों पर हैं। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर हो रहा है और वे अपनी उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या में मंडियों में पहुंच रहे हैं। इससे सरकार चिंतित है। वहीं राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर पांच जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया है। 

Desk Team