लालू के काले कारनामे में हाईकोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए : भाजपा

Summary :

डा. जायसवाल ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला कर कहा कि लालू प्रसाद जेल में रहने के वाबजूद रिम्स में बैठकर के एक गेस्ट हॉउस की तरह रिम्स के डायरेक्टर का घर यूज करके उन्होंने संवैधानिक प्रक्रिया को रोकने का काम किया है, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए वो कम है।

पटना, (संवाददाता) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल कहा कि सबसे पहले विजय कुमार सिन्हा जी को विधानसभा के स्पीकर बनने पर बधाई देकर कहा कि  उन्होंने  श्रम मंत्री के रूप में  जो काम किया है, खासकर कोरोना संकट के दौरान सभी प्रवासियों को एक एक हजार रूपए पहुंचाना, प्रवासियों की चिंता करना उनका रजिस्ट्रेशन करवाना, वो अपने आप में ऐतिहासिक है।
डा. जायसवाल ने  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला कर कहा कि लालू प्रसाद जेल में रहने के वाबजूद रिम्स में बैठकर के एक गेस्ट हॉउस की तरह रिम्स के डायरेक्टर का घर यूज करके उन्होंने संवैधानिक प्रक्रिया को रोकने का काम किया है, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए वो कम है।
हाईकोर्ट को स्वतः संज्ञान लेकर उनको तिहाड़ जेल भेजना चाहिए, क्यूंकि रांची में उनकी सरकार है और उनकी सरकार सभी तरह के विपरीत आचरण कर के कोर्ट का भी माखौल उड़ा रही है कि जो व्यक्ति वहां जेल में बंद है वो यहां विधायकों को धमकी दे रहा है और कह रहा है की तुम एब्सेंट हो जाओ।  इस पुरे प्रक्रिया ने बता दिया की राजद जो है वो आज भी अपने घटियापन से बाज नहीं आ रहा है, जानबूझ कर वो लोकतंत्र का मखौल उड़ा रहा है।

लालू प्रसाद राजग के विधायकों को फोन पर मंत्री पद का लालच दे रहे : सुशील मोदी

Desk Team