पटना, (पंजाब केसरी) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अहमद पटेल एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। गुजरात के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत मेें अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।


Download Android App
Download iOS App



