किसान आंदोलन पर सियासत गरमाती जा रही है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी प्रत्येक अच्छी शुरुआत का विरोध करती है और इसी तरह यह कार्य वह किसानों के मामले में कर रही है। गौरतलब है कि बीजेपी और कांग्रेस में लगातार इस मुद्दे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर लोगों को बरगलाने का प्रयास किया, इसी तरह वह किसानों और कृषि संबंधी कानूनों को लेकर कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानूनों से किसानों की जिंदगी बदल जाएगी।
किसानों के मन की बात सुन ‘काले कानूनों’ को वापस ले सरकार : कांग्रेस
उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां के मंत्री अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध करने लगे हैं। इससे साफ है कि वहां की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है और बीजेपी पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी।


Download Android App
Download iOS App



