महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक निजी बस और एक ट्रेलर ट्रक की टक्कर में मारे गए 12 लोगों में से 11 की पहचान कर ली गयी है जबकि एक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं जिनमें 15 साल का किशोर और एक तीन साल की बच्ची शामिल है।
इस बीच, पुलिस ने ट्रक चालक रामजी उर्फ लवकुश जाधीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।
उल्लेखनीय है कि नासिक शहर में शनिवार को एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकराने और उसमें आग लगने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 43 अन्य घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



