नीट और जेईई परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान इन परीक्षाओं को टालने की मांग की जा रही है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीट और जेईई की परीक्षा स्थगित करने के लिए फ़ोन पर बात की। नवीन पटनायक ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए जेईई-नीट की परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया, क्योंकि राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं।
गौरतलब है कि परीक्षार्थियों और उनके माता-पिता ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से परीक्षा स्थगित करने की मांग की है।मंगलवार को स्वीडन की जलवायु परिवर्तन पर बाल कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने इस मुद्दे पर कहा था कि यह उचित नहीं है कि भारत के छात्रों को कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय परीक्षा देना पड़ रही है और जब लाखों लोग बाढ़ से भी प्रभावित है । उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोविड के दौरान जेईई-नीट परीक्षा टालने के आह्वान का समर्थन करती हूं । ’’
वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई विपक्षी नेताओं ने भी परीक्षा स्थगित करने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



