शाहरुख खान के ड्राइवर को NCB ने भेजा समन, आर्यन को लेकर करेगी पूछताछ

Summary :

आज यानी शनिवार को आर्यन खान ड्रग्स केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में अब पूछताछ के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान के ड्राइवर को एनसीबी ने समन भेजे है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई क्रूज में होने वाली ड्रग पार्टी केस में फंसे हुए हैं। आर्यन खान को इस पार्टी में पड़ी रेड के दौरान एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।  इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शुक्रवार, 8 अक्टूबर को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया था।आज यानी शनिवार को आर्यन खान ड्रग्स केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में अब पूछताछ के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान के ड्राइवर को एनसीबी ने समन भेजे है। फिलहाल किंग खान के ड्राइवर से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ चल रही है। 
कहा है आर्यन खान अभी ?
आर्यन खान केस में ये बड़ा अपडेट है। अभी तक खान परिवार या उससे जुड़े किसी भी शख्स से पूछताछ नहीं की गई थी। किंग खान के ड्राइवर से एनसीबी तीखे सवाल कर रही है। इन सवालों का आर्यन खान के ताल्लुक होना लाजमी है। वहीं आर्यन खान की बात करें तो वो आर्थर रोड़ जेल में सलाखों के पीछे हैं। 
कोर्ट ने खारिज की आर्यन की जमानत याचिका
आपको बता दें कि आर्यन खान को 8 अक्टूबर को जेल में शिफ्ट किया गया था।  इसी दिन उनकी मां गौरी खान का जन्मदिन था।  खान परिवार को उम्मीद थी कि आर्यन खान को कोर्ट से बेल मिल जाएगी।  लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मां के जन्मदिन पर आर्यन की रात जेल में कटी। आर्यन समेत बाकी आरोपियों की भी बेल अर्जी खारिज की गई। अब जल्द ही आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे उनकी बेल के लिए सेशंस कोर्ट में अप्लाई करेंगे। 
इम्तियाज खत्री को भेजा समन
गौरतलब है कि आर्यन खान के ड्रग्स केस से कनेक्शन को लेकर एनसीबी ने फिल्‍म प्रड्यूसर इम्तियाज खत्री को समन दिया है कि वह शनिवार को मुंबई में हाजिर हों। एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले एनसीबी ने इम्तियाज खत्री के घर और बांद्रा स्थित ऑफिस पर छापेमारी की। एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े ने इस मामले में ज्‍यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। बता दें कि इम्तियाज खत्री का नाम पिछले साल तब लाइमलाइट में आया था जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। दिवंगत ऐक्‍टर की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सारोगी ने दावा किया था कि इम्तियाज खत्री ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को ड्रग्‍स सप्‍लाई किया था। 
एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका केस मजबूत है। समीर वानखेड़े ने कहा, ‘हम और प्रॉसिक्‍यूशन कोशिश करेंगे कि केस का तार्किक निष्‍कर्ष निकले। हमारा केस मजबूत है और उसे हम कोर्ट में पेश करेंगे।’

Desk Team