भाबर में आपदा मद से बजट की दरकार

Summary :

डॉ. हरक सिंह रावत ने आज जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गबरियाल के साथ कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में निर्माणाधीन इको एडवेंचर पार्क का निरीक्षण किया।

कोटद्वार : वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आज जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गबरियाल के साथ कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में निर्माणाधीन इको एडवेंचर पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान वन मंत्री ने डीएम से आपदा में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए बजट आवंटन को कहा। वन मंत्री ने कहा कि कोटद्वार भाबर क्षेत्र में आपदा मत में अविलंब बजट की दरकार है। 
वन मंत्री ने डीएम पौड़ी के साथ खोह नदी के तट पर निर्माणाधीन इको एडवेंचर पार्क के साथ ही लाल पानी में खोह नदी के निर्माणाधीन 300 मीटर आरसीसी सुरक्षा दीवार कार्य का निरीक्षण किया। वन मंत्री के प्रेस सचिव  सुधीर बहुगुणा ने बताया कि लाल पानी में करीब 3 करोड़ की लागत से एडवेंचर हर्बल गार्डन का निर्माण किया जा रहा है, जबकि करीब 5 करोड़ की लागत से खोह नदी पर 300 मीटर आरसीसी दीवार के कार्य का निर्माण चल रहा है। 
वन मंत्री ने जिलाधिकारी को पौड़ी भाबर क्षेत्र में आपदा के मद्देनजर आवश्यक कार्यों के लिए तुरंत धनराशि निर्गत करने को कहा। जिलाधिकारी ने आपदा के मद्देनजर सभी विभागों को अति आवश्यक कार्यों की सूची और आगणन बनाकर भेजने को कहा। जिससे आपदा मद और जिला योजना से क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए बजट आवंटन हो सके।

Desk Team