मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 20 अगस्त से प्रारंभ हुए मिस्ड कॉल पर आधारित विशेष सदस्यता अभियान में अभी तक 11 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का पार्टी ने दावा किया है।
पार्टी का दावा है कि इसमें अलग अलग वर्गों के नवमतदाता, केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राही और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अभियान के अंतर्गत बने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही। अभियान अभी जारी है।
पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं अभियान के प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि 20 अगस्त को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित वृहद कार्यसमिति में पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान को लॉन्च किया था। अभी तक इस अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों की संख्या 11 लाख के पार हो चुकी है। पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ, ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि अभियान को गति देने में लगे हुए है।


Download Android App
Download iOS App



