राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को तेलंगाना पुलिस द्वारा निजामाबाद में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एक मामले में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तलाशी लेने के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया।
तेलंगाना के 38 स्थानों पर एनआईए ने की छापेमारी
सूत्र ने कहा कि हिरासत में लिए गए चार लोगों के नाम अभी तक बताए नहीं गए हैं, क्योंकि जांच जारी है। अधिकारी ने कहा, आज, हमने तेलंगाना में 38 स्थानों (निजामाबाद में 23, हैदराबाद में चार, जगत्याल में सात, निर्मल में दो, आदिलाबाद और करीमनगर जिलों में एक-एक, आंध्र प्रदेश में दो स्थानों और कुरनूल व नेल्लोर में एक-एक स्थान) पर तलाशी ली।
खंजर , इलेक्ट्रिक उपकरण व नकदी बरामद – अधिकारी
उन्होंने कहा कि आरोपी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित कर रहे थे। अधिकारी ने कहा, आज की गई तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, दो खंजर, 8,31,500 रुपये नकद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
एनआईए ने चार पीएफआई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
मामला शुरू में 4 जुलाई को तेलंगाना के निजामाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। राज्य पुलिस द्वारा जांच के दौरान, चार आरोपियों अब्दुल कादर, शेख सहदुल्ला, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद अब्दुल मोबिन को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में एनआईए ने 26 अगस्त को फिर से मामला दर्ज किया।
आपको बता दे की एनआईए पीएफआई के कई मामलों में संदिग्ध होने की जांच कर रही हैं . पीएफआई देश में इस्लामिक कट्टरता पैदा कर रहा हैं व साथ ही आंतकी गतिविधियों में सलिंप्ता होने की खबर हैं। पूर्व माह में पटना में पुलिस ने पीएफआई के कई सदस्यों को सीमांचल से गिरफ्तार किया था। केरल से लेकर पूरे भारत में पीएफआई अपनी कट्टर इस्लामिक सोच की जद में जकड़ने का प्रयास कर रहा हैं। रामनवमी के दौरान राजस्थान एमपी के कई ईलाकों में दंगों की आग झुलसी थी,जिसमें पीएफआई का नाम सामने आया था।


Download Android App
Download iOS App



