आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप -प्रत्यारोप का आरोप जारी है। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर ‘‘आप’’ को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें गुजरात चुनाव में हार का डर है।उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता को भाजपा पचा नहीं पा रही है इसलिए मोदी सरकार, पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है।
देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे प्रधानमंत्री
पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इस कदर बौखला गई है कि ‘‘प्रधानमंत्री के सलाहकार हिरेन जोशी ने कई टीवी चैनलों के मालिकों तथा उनके संपादकों को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी देते हुए गुजरात में आप को कवरेज न देने को कहा है।’’उन्होंने आगे कहा, ‘‘ऐसा करना बंद कीजिए।अगर यह संपादक जोशी के संदेशों का स्क्रीनशॉट साझा कर देंगे तो प्रधानमंत्री तथा उनके सलाहकार देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।’’ केजरीवाल ने दावा किया ‘‘हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं।’’
रेवड़ी संस्कृति वाले बयान पर कसा तंज
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की ‘रेवड़ी संस्कृति’ टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि AAP सरकार की मुफ्त सुविधाओं की यह कहकर आलोचना की जा रही है कि लोगों को नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी।उन्होंने कहा, ‘‘कोई बेईमान, भ्रष्ट और गद्दार व्यक्ति ही यह कहेगा कि नि:शुल्क सुविधाएं देश के लिए सही नहीं हैं। अगर कोई नेता कहता है तो आपको समझना होगा कि उनके इरादे गलत हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



