राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कोयंबटूर में सात जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारियों द्वारा ली जा रही तलाशी के लिए कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

माना जा रहा है कि तलाशी उन व्यक्तियों के जगहों पर ली जा रही है जो कथित तौर पर श्रीलंका में हाल ही में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के संदिग्धों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े थे। हमले में लगभग 250 लोग मारे गए थे। दूसरा कारण यह हो सकता है कि ये लोग कथित रूप से आईएसआईएस समूह के लिए लोगों को भर्ती कराने में शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



