नई दिल्ली : भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के आरके पुरम में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटके व बोतलों में गंदा पानी लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया।
सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली में पानी को लेकर जो त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों के घरों में पानी नहीं आता है। राजधानी में कई ऐसी जगह हैं, जहां पानी की पाइप लाइन तक दिल्ली सरकार आज तक नहीं पहुंचा सकी। लेखी ने कहा कि एक सांसद के नाते मैंने केन्द्र सरकार से 900 करोड़ रुपये दिल्ली जल बोर्ड को दिलवाए जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो सके।


Download Android App
Download iOS App



