NIA ने युवाओं की भर्ती समेत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा की गतिविधियों के सिलसिले में शुक्रवार को असम के सात जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
जब्त किया गया यह सामान
NIA प्रवक्ता ने बताया कि कामरूप, नलबारी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराईदेव और शिवसागर में तलाशी के दौरान यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) से जुड़े अभियोजनयोग्य दस्तावेजों एवं साहित्य के अलावा डिजिटल उपकरण एवं गोला-बारूद जब्त किया गया।
स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किया था मामला
प्रवक्ता ने कहा कि युवाओं की भर्ती, रंगदारी वसूली, गैरकानूनी गतिविधियों के लिए युवाओं को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाने जैसी उल्फा की गतिविधियों से जुड़े एक मामले में यह तलाशी ली गयी। एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेकर 18 मई को मामला दर्ज किया था।


Download Android App
Download iOS App



