भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल राय ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराते हुए नजत में पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनबाईए) से जांच कराने की मंगलवार को मांग की। श्री राय ने उत्तरी 24 परगना के सादेशखाली के नजत इलाके के दौरे के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तृणमूल नेता एस के शाहजहां की ओर से किये जा रहे कथित जनसंहारों से भी अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को अंजाम दिया गया नजत दोहरा हत्याकांड वर्ष 2007 में हुए नंदीग्राम कांड जैसा ही था।
उन्होंने कहा कि नजत कांड का मुख्य आरोपी एवं तृणमूल का प्रखंड अध्यक्ष शाहजहां को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि गाँवों में आतंक का शासन कायम करने को लेकर उसे मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है। श्री राय ने मारे गये दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के शोक संतप्त परिवारों से मिलने के लिए उनके घरों का दौरा किया, जहाँ श्राद्ध समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने शनिवार की रात से ही लापता पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता तपन मंडल के रिश्तेदारों से भी बातचीत की।
श्री रॉय ने कहा कि हत्याएं पूर्व-नियोजित थीं और योजनाबद्ध तरीके से इसे अंजाम दिया गया। दोनों पीड़तिं को घर से बाहर ले जाया गया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। श्री रॉय ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष को इस घटना की विस्तार से जानकारी देंगे। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्तरी 24 परगना में हिंसा पर चिंता व्यक्त करने के बाद आईबी की छह सदस्यीय टीम ने कल क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।


Download Android App
Download iOS App



