श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में वार्ता के लिये केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा ने मंगलवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और आंतरिक सुरक्षा स्थिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शर्मा ने राज्यपाल को समूचे राज्य के लोगों की राजनीतिक और विकास के बारे में आकांक्षाओं को लेकर उनके द्वारा जुटाई गई राय से अवगत कराया।’’
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ने आंतरिक सुरक्षा स्थिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इसमें राज्य का समान विकास सुनिश्चित करने के लिये हाल में की गई पहलों, प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने और युवाओं की शैक्षणिक और करियर हितों की रक्षा और प्रोत्साहन देने के लिये जरूरी पहल पर भी चर्चा हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के निर्बाध आयोजन के लिये की गई व्यवस्था पर भी चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



