J&K : पाकिस्तान रेंजरों ने बॉर्डर पर फिर की गोलाबारी , भारतीय सेना ने दिया मुड़तोड़ जवाब

Summary :

पाकिस्तान के रेंजरों ने मंगलवार को सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाया जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करारा जवाब दिया।

जम्मू : पाकिस्तान के रेंजरों ने मंगलवार को सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाया जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करारा जवाब दिया। बीएसएफ प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 
छोटे हथियारों से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने या फिर संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मंगलवार को तड़के चार बजे पाकिस्तान के रेंजरों ने बगैर किसी उकसावे के हीरानगर इलाके में भारत की तरफ गोलीबारी शुरू कर दी।’’ बल के जवानों ने इसका समुचित जवाब दिया। 
गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान सेना की पुंछ इलाके में हुई गोलीबारी में लांस नायक मोहम्मद जावेद (28) शहीद हो गये थे। बिहार के खगड़िया जिले की मोर्राही तहसील के मर्रार गांव के निवासी जावेद के परिवार में केवल उनकी पत्नी हैं। 

Shera Rajput