पटना : आज जदयू कार्यालय में कांटी के निर्दलीय विधायक अशोक चौधरी अपने हजारों कार्यकत्र्ताओं के साथ जदयू में शामिल हो गये और नीतीश कुमार जी का दामन थाम लिया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और प्रवक्ता संजय सिंह ने पार्टी में शामिल होने पर श्री चौधरी का स्वागत किया और पार्टी को मजबूत करने के लिए आगे की रणनीति की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीतियों की वजह से आज बिहार में जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं का जदयू में रूझान बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी भी पार्टी में शामिल हुए हैं मगर हमारा लक्ष्य है कि एक लाख युवाओं को पार्टी में शामिल किया जाये। सरकार बेहतर काम कर रही है अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार में लॉ इन ऑर्डर की अच्छी व्यवस्था है। 2004 के पहले बिहार की व्यवस्था अच्छी नहीं थी उसमें सुधार करने के लिए नीतीश कुमार ने जी-जान से काम किया। एक प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का दावेदार भले न हों, लेकिन वे देश के सबसे बड़ा चेहरा हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी जी हैं मगर नीतीश कुमार जी भी देश का सबसे बड़ा चेहरा हैं। वहीं शिवसेना प्रमुख के मुलाकात पर उन्होंने कहा कि शिवसेना एनडीए का पार्ट है। हम उन्हें मदद करने के लिए तैयार हैं उनसे मिलने का मुख्य उद्देश्य उतर भारतीय को सुरक्षा दिये जाने का भरोसा दिया जाये। ताकि बिहार और उतर प्रदेश के लोग सुरक्षित होकर अपना कारोबार कर सकें। महागठबंधन में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि कागजी रूम भले चार-पांच दल हो, मगर नेता एक साथ हो। सभी शेयरिंग सीट चुनौती है।


Download Android App
Download iOS App



