बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
हालांकि, बीएमसी ने लोगों से स्वैच्छिक रूप से मास्क पहनने की अपील की क्योंकि कोविड-19 महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वृहद मुंबई क्षेत्र में (एक अप्रैल से) यदि लोग मास्क नहीं पहनते हैं तो 200 रुपये का जुर्माना नहीं लगेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



