गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर छात्र को मंच से उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ इसको लेकर राजनीति गरम हो गई है। तो, दूसरी ओर कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद दो महिला प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट हैक की गई है। इस पर छात्र को मंच से उतारने वाली महिला प्रोफेसर की तस्वीर को शूर्पणखा की तरह लगाया गया है। एसोसिएट महिला प्रोफेसर ने इस पूरे केस में अपना पक्ष रखते हुए ‘जय श्रीराम’ स्लोगन से कोई दिक्कत नहीं होने की बात कही है।
डॉ. स्वेता शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया
एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज मैनेजमेंट ने प्रोफेसर डॉ. ममता गौतम और डॉ. स्वेता शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई हुई है। विवाद को देखते हुए कॉलेज के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता कॉलेज के गेट पर पहुंच गए। अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी अपने समर्थकों संग कॉलेज पहुंचे। वे कॉलेज गेट बंद करके वहीं धरना देकर बैठ गए। गेट पर एक बैनर लगा दिया। जिस पर लिखा था- ‘जय श्री राम बोलना अपराध है। कार्यकर्ताओं ने वहीं पर हनुमान चालीसा पढ़ी। इसके बाद कॉलेज निदेशक संजय सिंह निकलकर बाहर आए। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों प्रोफेसरों को कॉलेज से निलंबित किया गया है। इस पर कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।


Download Android App
Download iOS App



