कोलकाता में गुरुवार को सुबह हुई बारिश से आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पिछले 24 घंटे में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
हालांकि, सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन की संख्या कम रही, लेकिन कुछ इलाकों में जाम की वजह से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घटें में दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पूर्वी एवं पश्चिमी मिदनापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र में शनिवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



